फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का प्रभाव, हल्का बुखार, ऑक्सीजन लेवल में नहीं उतार चढ़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद भी संक्रमित होने के मामले जरूर सामने आ रहें, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण के बाद वायरस का प्रभाव कम देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में चार ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई और संक्रमित हो गए। इसमें डीएम राकेश कुमार सिंह और मूंढापांडे सीएचसी के तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। सभी को सिर्फ सामान्य बुखार की शिकायत हुई थी। एहतियातन जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। किसी के ऑक्सीजन लेवल में उतार चढ़ाव नहीं है। न तो सांस लेने में परेशानी है और न ही दूसरी कोई दिक्कत है। सभी होम आइसोलेट हैं। इसलिए टीकाकरण जरूर कराएं। ये संक्रमण के प्रभाव को कम कर रहा है।
- जुकाम हुआ था। एहतियात के तौर पर सैंपल करा लिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पूरी तरह से होम आइसोलेट हूं। जुकाम के अलावा कोई दिक्कत परेशानी नहीं महसूस हुई। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, डीएम
- टीकाकरण के शुरुआती दौर में वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी। पांच अप्रैल को हल्का बुखार हुआ। इसके अलावा कोई लक्षण नहीं थे। जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन दिन से होम आइसोलेट हूं। किसी तरह कोई दिक्कत नहीं है। वैक्सीन से संक्रमण कम महसूस हो रहा है।
- प्रमोद कुमार, बीपीएम, मूंढापांडे
- एक दिन हल्का बुखार महसूस हुआ तो पांच अप्रैल को जांच कराई। दो दिन बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। सब कुछ सामान्य है। होम आइसोलेट हूं। सब कुछ सामान्य है। ऑक्सीजन लेवल में कोई उतार चढ़ाव नहीं है। सामान्य है। कहीं ना कहीं वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने से फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

- ज्ञान चंद्र मौय, अकाउंटेंट, सीएचसी मूंढापांडे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें