फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली के तार से लगी आग में डेढ़ सौ बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। खेतों के ऊपर होकर जा रही बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से छजलैट क्षेत्र के कुचावली और संदलीपुर के 22 किसानों की करीब डेढ़ सौ बीघा गन्ने की फसल जल गई। मौके पर किसानों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अधिकारियों ने पहुंचकर नुकसान का आकलन कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर खेतों के ऊपर से होकर जा रही बिजली लाइन का तार टूट कर गिरने से गन्ने की फसल ने आग पकड़ ली। उस समय चल रही हवा से कुछ ही देर में आग खेतों में खड़ी गन्ने की फसल में दूर तक फैल गई। पता लगने पर तमाम किसान और ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टरों को घुमाकर जैसे-तैसे आग को और फैलने से रोका। इसके बाद सूचना पर दमकल वाहन सहित फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। लेकिन आग में गांव कुचावली के अजित सिंह, धर्मेंद्र, सरोज देवी, राजेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, यशपाल सिंह, जोगराज सिंह, उदयवीर सिंह, आदित्यवीर सिंह, भूराज सिंह, विपिन कुमार तथा गांव संदलीपुर के मदनपाल सिंह, वीर सिंह, दिनेश कुमार, ओमवीर सिंह, जोगराज सिंह, डोली, भारत सिंह, प्रशांत, विक्रांत, उर्मेश वीरवती का करीब 150 बीघा गन्ना जल गया।
सूचना पाकर कांठ के तहसीलदार कपिल कुमार आजाद राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह, लेखपाल हिमांचल, नाजिम अली ने टीम के साथ मौके पर क्षति का आकलन किया। इस मौके पर दिवान चीनी मिल अगवानपुर के कर्मचारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें