फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से 100 कदम की दूरी पर चोरी, चिकित्सक के घर से 15 लाख साफ

Tue, 17 Nov 2020 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। सर्दियां शुरू होते ही चोरी, लूट और डकैती घटनाएं इजाफा हो गया है। कटघर थानाक्षेत्र के छोटी मंडी मोहल्ले में रविवार रात चोरों ने चिकित्सक के घर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। डाक्टर के मकान से गुलाब बाड़ी पुलिस चौकी लगभग 92 कदमों की दूरी पर स्थित है। बावजूद इसके चोर घर में घुसे और चार लाख की नकदी व करीब ग्यारह लाख रुपये के जेवर बटोर कर फरार हो गए। घटना के समय परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। घर लौटने पर वारदात की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र की गुलाबबाड़ी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर मोहल्ला छोटी सब्जी मंडी में डा. इशरत अली खान का क्लीनिक है। क्लीनिक के ऊपरी हिस्से में डाक्टर का परिवार रहता है। डाक्टर इशरत अली ने बताया कि रविवार को संभल में उनके रिश्तेदार के घर शादी थी। रविवार शाम करीब सात बजे परिवार के सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने संभल चले गए थे। रविवार देर रात करीब ढाई बजे लौटे तो घटना की जानकारी हो पाई। मकान की ऊपरी मंजिल पर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी करीब 4 लाख रुपये की नकदी और ग्यारह लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर चोरी हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद और सीओ मनीष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की जांच पड़ताल से पता चला कि चोर पहले क्लीनिक में घुसे। इसके बाद उन्होंने क्लीनिक की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और अंदर घुस गए। इसके बाद चोर जीने से ऊपरी मंजिल पर पहुंचे और अलमारी में रखा सामान बटोरने के बाद क्लीनिक पिछले हिस्से में बने कमरे का दरवाजा खोलकर गली में पुलिस चौकी की ओर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि डाक्टर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिनके जरिये चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें