फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनबे की कलह में टूटा विधायक का पैर, बेटों पर कपड़े फाड़ने का आरोप

Wed, 26 Dec 2018 03:47 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी
विज्ञापन

गलशहीद के भूड़ा चौराहे पर मंगलवार को सरेशाम सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के कुनबे में आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें इकराम के भतीजे और कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी के कपड़े फट गए। बीच - बचाव को पहुंचे विधायक इकराम कुरैशी के पैर में भी फ्रैक्चर हो गया। मौके पर भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


घटना के बाद एसएसपी आवास पहुंचे रिजवान ने विधायक के बेटों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिलने की बात कही है। मामला एक ही कुनबे का है लिहाजा देर रात तक समझौते की कोशिशें चल रही थीं। फिलहाल पुलिस ने किसी भी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

घटना के बाद मंगलवार रात एसएसपी आवास पहुंचे कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी का आरोप है कि एक दुकान को लेकर उनका अपने विधायक चाचा इकराम कुरैशी से विवाद है। कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ चुके रिजवान कुरैशी ने एसएसपी से शिकायत की है कि उनके चाचा इकराम उनसे द्वेष रखते हैं। आरोप है कि भूड़ा चौराहे पर स्थित उनका कार्यालय सात सालों से विधायक के कब्जे में है। 
विज्ञापन


मंगलवार को विधायक इकराम कुरैशी ने अपने भतीजे खुर्शीद और फईम से रिजवान के कार्यालय पर ताला डलवा दिया। रिजवान का आरोप है कि वह ताला खुलवाने के लिए पहुंचे तो वहां पर इकराम के बेटे उवैद इकराम और जुनैद इकराम व उनके साथ मौजूद छह लोगों ने गाली गलौच कर रिजवान को दबोच लिया। रिजवान का आरोप है कि दूसरे पक्ष के पास रिवाल्वर और हाथों में हथौडे़ थे।

विज्ञापन

देर रात दोनों तक दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई

उन्होंने तहरीर में कहा है कि मोहल्ले के लोग नहीं बचाते तो दूसरा पक्ष उनकी जान लेने पर आमादा था। विधायक के कुनबे में आपस में भिड़ंत होता देख मौके पर भीड़ जुट गई। विधायक ने बीच-बचाव की कोशिश की। विधायक का कहना है कि बीच-बचाव करने की कोशिश में उनका पैर भी टूट गया। विधायक ने निजी अस्पताल में इलाज कराया है।

एसएचओ गलशहीद कृपाशंकर सक्सेना ने बताया कि मारपीट की शिकायत इकराम पक्ष ने भी की थी। पुलिस घटनास्थल पर गई थी। दोनों पक्षों को थाने से मजरूबी चिट्ठी देकर मेडिकल के लिए कहा गया है। देर रात दोनों तक दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 

‘रिजवान ने सपा विधायक के बेटों और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रापर्टी के एक हिस्से को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद है। विधायक पक्ष ने भी पुलिस से रिजवान के खिलाफ शिकायत की है। दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश एसएचओ गलशहीद को दिए हैं।- जे रविंदर गौड, एसएसपी  

मेरी तरफ से न तो कोई शिकायत कहीं की गई है और न ही मेरा कोई झगड़ा हुआ है। मेरा भतीजा रिजवान और उसके साथी मेरे दूसरे भाई हाजी नन्हें के दो बेटों को पीट रहे थे। मुझे पता चला तो मैं भी बीच - बचाव को पहुंचा। बीच - बचाव में मेरा भी पैर टूट गया। मुझे पुलिस में कोई शिकायत नहीं करनी है। मेरे बेटों पर जो झूठे आरोप लगाए गए हैं मैं उन पर सफाई देना जरूरी नहीं समझता। भतीजे रिजवान को जो आरोप लगाने हैं उसे इसकी आजादी है। - हाजी इकराम कुरैशी, सपा विधायक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें