फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में किसान को घर में माया के मोह में तंत्र-मंत्र के फेर में फंसाकर 22 लाख ठगे, तीन पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान को तंत्र-मंत्र के फेर में फंसाकर 22 लाख ठगे
विज्ञापन

मिलक। घर में दबी माया और हीरे होने का झांसा देकर तंत्र-मंत्र के नाम पर फंसे एक किसान को उसके रिश्तेदारों ने तांत्रिक से मिलकर 22 लाख रुपये ठग लिए। जिसके लिए किसान ने अपनी बेटी के निकाह को जुटाई गई रकम और डेढ़ एकड़ जमीन गिरवी डाल दी। हेरा-फेरी करने वालों का भंडाफोड होने पर किसान ने तीनों को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों पर जालसाजी और छल कपट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लोहा गांव निवासी फिदाहुसैन के घर पर कोतवाली क्षेत्र के कजियापुरा गांव निवासी उनका रिश्तेदार इरफान और नूरमोहम्मद का आना-जाना था। जिन्होने फिदाहुसैन को थाना शहजादनगर क्षेत्र के कमोरा गांव निवासी शाहिद से मिलकर थाना गंज क्षेत्र के बिलासपुर गेट नानकार गांव निवासी मोबीन के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र की कहानी सुनाई। चारों ने मिलकर फिदाहुसैन के घर में माया गढ़ी होने और हीरे होने का झांसा दिया और पूजा पाठ तथा तंत्र -मंत्र विद्या के नाम पर करीब छह महीने में 22 लाख की ठगी कर ली। आरोपी लोगों के लिए रकम जुटाने के लिए माया के मोह में फंसे फिदाहुसैन को अपनी करीब डेढ एकड जमीन को एक सूदखोर को गिरवी डालने पड़ी। जिसके लिए अपनी जमीन का इकरारनामा कराना पड गया। इस बीच 22 लाख गंवाने पर जब घर में न माया मिली और न ही हीरे मिल पाए। तब फिदाहुसैन ने अपने रिश्तेदारों कोे फंसे होने की जानकारी दी। तब आरोपी तंत्र- मंत्र के नाम पर ठगने वालों को और रकम देने के लिए बुला लिया और तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों को हवालात में डाल दिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मोबीन फरार बताया दाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें