ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, आत्महत्या की आशंका
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र स्थित चंदौसी-अलीगढ़ रेल मार्ग स्थित ग्राम आटा के निकट एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कुछ लोगों का कहना हैकि वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
शनिवार की अपराह्न 3.30 बजे अलीगढ़ से बरेली जाने वाली 1एबी ट्रेन की चपेट में आकर अलीगढ़-बरेली रेल मार्ग पर ग्राम आटा के निकट एक अधेड़ की मौत हो गई। ट्रेन से टकराकर उसकी सिर कुचल गया। इसकी सूचना ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना स्थल थाना बनियाठेर को सूचना दी गई। नरौली चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह सिरोही मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से 30 रुपये निकले। शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मृतक की उम्र पचास के करीब है, शिनाख्त नहीं हो सकी है। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।