फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में 15 प्रबुद्घ लोगों ने रक्त देकर किया महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला में 15 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

55 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दिखाया जोश, किया रक्तदान

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्दान शिविर में लोगों ने भागीदारी कर महादान किया। नगर व आसपास क्षेत्र के 15 लोगों ने रक्तदान किया।
बुधवार को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला के चिकित्सा अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष 55 वर्षीय भीष्म आर्य सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। लैब टेक्नीशियन विवेक शर्मा, लैब टेक्नीशियन ललित नारायण, स्टाफ नर्स प्रीति चाहल आदि मेडिकल टीम के सहयोग से ब्लड डोनेट कराया गया। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरौला में इन लोगों ने किया रक्तदान
पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष भीष्म आर्य, किसान नेता कोविंद्र चौहान हसनपुर व चौधरी गिरिराज सिंह, गुरुवचन सिंह सिद्घू, पर्यावरण सचेतक समिति के सचिव संजीवपाल, करन सिंह, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार जोगीपुरा, नारायन जनकल्याण वैलफेयर सोसायटी के सचिव डा. उत्तम सिंह प्रजापति, अमित सिंह, दयानंद शर्मा, रणवीर भड़ाना, पंकज शर्मा, सुबोध चौहान, सचिन नागर आदि ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें