फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती स्वयं ही बसपा को खत्म करने पर तुली हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा डूबता जहाज है, उसके साथ जाना नामुमकिन
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में बसपा से निष्कासित नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किया साफ
बोले जुलाई से राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा को देंगे विस्तार

अमर उजाला ब्यूरो
बछरायूं।
बसपा से निष्कासित कद्दावर नेता नसीमउददीन सिद्वीकी का कहना है कि मायावती स्वयं ही बसपा को खत्म करने पर तुली हुई हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई से वह अपने राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा को विस्तार देंगे। इसके लिए लगातार शुभचिंतकों व समर्थकों से विचार विमर्श किया जा रहा है। वह बुधवार की शाम पूर्व विधायक हाजी शब्बन के निवास पर मीडिया के लोगों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

बसपा से निकाले जाने के बाद पहली बार कस्बे में आए नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया के लोगों से खुलकर बात की। अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जिस पार्टी व मिशन के लिए अपनी जिंदगी के महत्तवपूर्ण 34 साल लगा दिए। उसकी मुखिया ने गुमराह होकर उनको बाहर निकाल दिया। ऋग्वेद के मंत्र का हवाला देते हुए कहा कि ऊपर वाला जो करता है वह अच्छा ही करता है। उनका मानना है कि बसपा एक डूबता जहाज है। दयाशंकर सिंह की बेटी पर टिप्पणी के मामले में स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि पुलिस जांच में साफ हो गया है कि उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है। साफ किया कि बसपा में दोबारा से जाने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के कयासों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि इसका भी प्रश्न नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा के विस्तार के लिए अपने समर्थकों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। जुलाई माह में प्रथम चरण में प्रदेश, मंडल व जिला स्तर पर गठन किया जाएगा। उसके बाद विधानसभा व निकाय स्तर पर मोर्च का गठन किया जाएगा। पीएम मोदी व केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी तीन साल की सबसे बड़ी उपलब्धि तीन तलाक है। प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर कहा कि योगी सरकार को छह माह का वक्त दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक हाजी शब्बन, मोर्चे के सह संयोजक अच्छेलाल निषाद, अफजाल सिद्दीकी, राहत हसन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें