फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालपुरी खालसा में तवस्सुम हत्याकांड का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
तबस्सुम हत्याकांड: हत्यारोपियों की तलाश में उत्तराखंड में दबिश, गांव में तनाव
विज्ञापन


- हत्याकांड का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं, गांव में पुलिस गश्त तेज

अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
कोतवाली के गांव कमालपुरी खालसा की तबस्सुम की हत्या का पुलिस मंगलवार को दूसरे दिन भी खुलासा नहीं कर सकी। खुलासा तो दूर पुलिस हत्या की वजह तक नहीं तलाश पाई है। मंगलवार को आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उत्तराखंड के जसपुरा में दबिश दी है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।
कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव कमालपुरी खालसा निवासी तौफीक शाह ने अपनी पुत्री तबस्सुम के अपहरण की रिपोर्ट गांव के नितिन पुत्र नन्हे उर्फ जयपाल और अर्जुन पुत्र ओम प्रकाश, उत्तराखंड के जसपुर के थाना कुंडा के गांव करनपुर निवासी हरजीत सिंह पुत्र अनूप सिंह के खिलाफ सोमवार सुबह पुलिस में दर्ज कराई थी। कुछ देर बाद ही उसका शव नहर के पास पड़ा मिला। पुलिस ने अपहरण ने आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ा दी है। आरोपियों की तलाश में उनके गांव कमालपुरी खालसा, थाना कुुंडा के गांव करनपुर और उनकी रिश्तेदारों के घर उत्तराखंड में दबिश दी गई।
विज्ञापन


दो समुदाय के बीच का मामला, गांव में सन्नाटा
मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव है। पुलिस गश्त तेज कर दी है। तनातनी के चलते गांव के सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चा है। लेकिन पुलिस अभी तबस्सुम के पिता द्वारा दर्ज कराई गई हत्या के आधार पर ही मामले की छानबीन और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

‘मेरा बेटा नितिन निर्दोष.. घर पर हुआ हमला’
तबस्सुम की हत्या के आरोपी कमालपुरी खालसा निवासी नितिन के घर पर सन्नाटा है। घर पर उसकी मां सर्वेश देवी और उसके रिश्तेदार मिले। नितिन की मां सर्वेश देवी ने बताया कि रविवार रात को तबस्सुम के गायब होने के बाद उसके परिवार के लोगों ने हमारे घर पर हमला बोल दिया। मुझे और मेरी बेटी रुचि के साथ मारपीट की। घर में रखा सामान भी तोड़फोड़ दिया। सर्वेश देवी का कहना है कि उसके पुत्र नितिन पर लगाया गया आरोप गलत है। तीन जून को उसका बेटा ट्रक लेकर गुड़गांव (हरियाणा) चला गया था। उस पर रंजिशन तबस्सुम के अपहरण और हत्या का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उसने तबस्सुम की हत्या के पीछे उसके परिवार के लोगों का ही हाथ होने का आरोप लगाया है।
फोटो

‘बदला लेने के लिए की गई वारदात’
ठाकुरद्वारा (ब्यूरो)। तबस्सुम की हत्या के बाद उसके परिवार में गम का माहौल है। घर में दो दिन से चूल्हा भी नहीं जला है। रिश्तेदार और गांव के लोग घर पर आते हैं और तबस्सुम के पिता और परिवार को तसल्ली देकर चले जाते हैं। उसके पिता तौफीक शाह का कहना तबस्सुम की हत्या के लिए मुख्य रूप से नितिन ही जिम्मेदार है। उनका कहना है कि तबस्सुम ठाकुरद्वारा के विवेकानंद इंटर कालेज में पढ़ती थी। लेकिन नितिन की गलत हरकतों से परेशान होकर उसने कक्षा 11 के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था। उनका आरोप है कि नितिन ने रंजिशन उसकी पुत्री की अपने दो साथियों की मदद से छेड़खानी के मामले में जेल जाने का बदला लेने के लिए साजिश के तहत हत्या की है।
विज्ञापन


कोट
‘हत्यारोपियों की तलाश में उत्तराखंड समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हर पहलू की जांच की जा रही है, गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।’
- उदय शंकर सिंह, एसपी देहात


पोस्टमार्टम रिपोर्ट
मुंह नाक दबाकर की गई हत्या
मुरादाबाद। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि तबस्सुम की हत्या मुंह और नाक दबाकर की गई थी। तबस्सुम के चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें