फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की घटना से किसानों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की घटना से किसानों में गुस्सा
विज्ञापन

- किसान संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मध्य प्रदेश में फसली ऋण माफी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें कई किसानों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश की घटना को लेकर मुरादाबाद के किसान भी गुस्से में हैं। किसानों ने मांग की है कि मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। वरना देश भर का किसान एकजुट होकर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (असली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले किसानों से वादा किया था कि फसली ऋण माफ किया जाएगा। लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा किया था। किसान प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनपर लाठीचार्ज किया जा रहा हैं। गोलियां चलाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश की घटना से पूरे देश का किसान गुस्से में है। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बताया है कि किसान धरती का सीना चीर का अनाज पैदा कर रहा है। मध्य प्रदेश में किसानों पर ही गोलियां बरसाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें