महिलाओं के सम्मान के लिए ‘मुरादाबाद एक्सप्रेस’ शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर से रवाना हो गई। पहले दिन 50 किलोमीटर की दौड़ पूरी हो चुकी है। ग्वालियर से नई दिल्ली के बीच 340 किलोमीटर की दौड़ पूरी हो चुकी है।
मुरादाबाद निवासी जैनुल अबिदीन एक के बाद एक कई प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही नई दिल्ली से आगरा और आगरा से जयपुर होते हुए इंडिया गेट तक दौड़ लगाकर रिकार्ड बनाया था। अब उन्होंने ग्वालियर से रेस शुरू की है। वह पहले ही दिन पचास किलोमीटर दौड़ चुके हैं।