फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस से युवक कटा, सात ट्रेनें रुकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हापुड़ और पिलखुआ के बीच गुरुवार सुबह दस बजकर 35 मिनट पर सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक कट गया। हादसे के बाद ट्रेन मौके पर ही रुक गई। सत्याग्रह के रुकने से सात अन्य गाड़ियां भी जहां तहां रोक दी गई। सूचना मिलने जीआरपी और सिविल पुलिस पुलिस पहुंच गई। सुबह ग्यारह बजकर सात मिनट पर ट्रैक से शव को हटाकर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस हादसे की वजह से राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी, लालकुआं आनंद विहार एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस, लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली डबल डेकर रोकी गई थीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया। गुरुवार सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मोतीचूर रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी गई मोतीचूर और हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर शव पड़ा है। इसके बाद रेल संचालन बंद कर दिया गया। नई दिल्ली से देहरादून जा रही जन सताब्दी और वाराणसी से देहरादून जा रही एक्सप्रेस रोक दी गई। इसके अलावा भगौली के पास एक ट्रेन से पशु कट गया। जिससे ट्रेन दस मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें