फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया में बाधक बनी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कालेजों में संचालित प्रवेश प्रक्रिया गुरुवार के कारण दिनभर प्रभावित रही। कालेजों में गिने-चुने ही छात्र प्रवेश के लिए पहुंचे। हिंदू कालेज में गुरुवार को एक भी नया प्रवेश नहीं हुआ तो केजीके कालेज में करीब 50 विद्यार्थियों की सीट लॉक की गईं। 16 जुलाई से हुए पंजीकरण में प्रवेश का अंतिम दिन शुक्रवार को है और 28 जुलाई से नए पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

कालेजों में बड़ी संख्या में सीट रिक्त हैं। वंचित छात्रों को प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय बार-बार मौका दे रहा है। कालेजों को उम्मीद थी कि 16 जुलाई की पंजीकरण प्रक्रिया में बड़ी संख्या में प्रवेश होंगे, लेकिन सोमवार को दिनभर सर्वर डाउन रहने और मंगलवार को भी रुक-रुक कर वेबसाइट चलने के कारण छात्र प्रवेश के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे। वहीं केजीके कालेज में मंगलवार से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों ने कम अंकों के विद्यार्थियों का मेरिट में नंबर आने और अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को शामिल न करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने 27 जुलाई के बाद उन्हें भी प्रक्रिया में शामिल करने का आश्वासन दिया था। कुछ शिक्षकों का कहना था कि पहली मेरिट से सीट भर जाएंगी, लेकिन गुरुवार को बारिश की वजह से विद्यार्थी प्रवेश को नहीं पहुंच पाए। समन्वयक प्रवेश समिति डॉ. सुकृति त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को भी प्रवेश दिए जाएंगे। अब तक करीब 166 विद्यार्थियों की सीट लॉक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें