फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के शव का डिस्पोजल जांच के बाद होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिजनौर के नजीबाबाद वन प्रभाग की राजगढ़ रेंज के साहनपुर कक्ष संख्या दो में हाथी की संदिग्ध हालत में मौत की जांच को टीम का गठन कर दिया गया है। टीम की जांच पूरी होने तक शव का निस्तारण करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

वन संरक्षक मुरादाबाद वृत्त आरपी वर्मा ने बताया कि हाथी की मौत संदिग्ध हालत में हुई है। इसकी तात्कालिक रिपोर्ट प्रधान मुख्य वन संरक्षक - वन्य जीव लखनऊ पवन कुमार और मुख्य वन संरक्षक बरेली व रुहेलखंड को भेजी गई। अधिकारियों के निर्देश पर इसकी जांच को टीम का गठन कर दिया गया है। टीम में आईवीआरआई बरेली के वैज्ञानिक डा. एके शर्मा व डा. एम. करिकलन रहेंगे। इनके साथ ही मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड जोन बरेली अरविंद गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पश्चिमी सुशील कुमार अवस्थी, वन संरक्षक बरेली पीपी सिंह शामिल रहेंगे। टीम की जांच पूरी होने के बाद हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद टीम की संस्तुति पर शव का डिस्पोजल किया जाएगा। आरपी वर्मा ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों को नजीबाबाद के लिए तत्काल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें