फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपर्ड पर घूमेंगी महिला पुलिसकर्मी, मनचलों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बदमाशाें से निपटने के लिए मुरादाबाद पुलिस को मंगलवार को 27 नई लैपर्ड मिल गए हैं। इन पर महिला पुलिसकर्मी भी गश्त करेंगी। पुलिस लाइन में आईजी ने हरी झंडी दिखाकर इनको रवाना किया है।
विज्ञापन

इनका नाम शक्ति लैपर्ड रखा गया है। इसमें उच्च क्वालिटी के हूटर लगाए गए हैं। डिग्गी में फर्स्ट एड किट भी रखी गई है। पुलिसकर्मियों को पानी पीने के लिए अलग से बोतल रखने की व्यवस्था भी है। आईजी बीके सिंह ने बताया कि सात महिला पुलिसकर्मियों को इनमें से तीन लैपर्ड मिली हैं, अन्य बाइकों पर पुरुष पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। इन बाइकों के जरिए अब महिला पुलिसकर्मी तंग गलियों में भी जाकर गश्त करेंगी, जिससे की मनचलों पर लगाम लग सके। महिला पुलिसकर्मियों को बाइक चलाने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसके अलावा अभी 20 अन्य महिला पुलिसकर्मी भी बाइक चलाने का प्रशिक्षण ले रही हैं। जिससे की महिलाओं से संबंधित अपराध में कमी आए। इस दौरान एसएसपी जे रविंद्र गौड, एसपी सिटी अंकित मित्तल, एसपी देहात उदय शंकर एएसपी अपर्णा गुप्ता मौजूद रहे।

महिला पुलिसकर्मी को महिलाएं खुलकर बता सकेंगी परेशानी
मुरादाबाद। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि कार्यशाला में कई बार महिलाओं ने शिकायत कर बताया था कि तंग गलियां होने के कारण वहां पर पुलिस नहीं आती है। मनचले बेखौफ रहते हैं। इसी के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों को लैपर्ड दी गई है। जिससे की वह गलियों में जाएं और महिलाओं से बात कर उनकी परेशानियों के बारे में जानें। उनकी सूचना पर महिलाओं को परेशान करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें