फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी नगर में समाजवादी पेंशन के 300 अपात्र मिले-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन के सत्यापन में 300 अपात्र
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर पालिका कर्मियों ने की जांच-पड़ताल

1225 लाभार्थियों में से मिले अपात्र लोगों की जिला प्रशासन को भेजी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
बिलारी (मुरादाबाद)।
पूर्व सपा सरकार में समाजवादी पेंशन योजना में चयनित लाभार्थियाें का सत्यापन करने पर 300 लाभार्थी जांच में अपात्र पाए गए हैं। नगर पालिका की रिपोर्ट को एसडीएम ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने डेढ़ माह पहले एसडीएम को पत्र भेजकर बिलारी नगर के सभी 25 वार्डाें में समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियाें का पात्रता के आधार पर सत्यापन करने को कहा था। एसडीएम के निर्देश पर पालिका स्टाफ ने नगर के मोहल्लाें में घूम घूमकर समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियाें की तलाश की। इस दौरान उन्होंने उनकी पात्रता संबंधित कागजातों की जांच की। इस दौरान लाभार्थी चयन के लिए शासनादेश में जो शर्तें हैं उनकी जांच करने पर कुल 1225 पेंशन लाभार्थियाें में से 300 लाभार्थी अपात्र पाए गए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से जानकारी करने पर पता चला कि नगरपालिका कार्यालय से आई जांच रिपोर्ट को उचित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें