नाली बहाया 236 लीटर मिलावटी दूध
- खाद्य विभाग ने जिले में चलाया छापामारी अभियान
- 9500 रुपये की मिलावटी दूध को मौके पर नष्ट किया
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले में मिलावटी दूध के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर ग्यारह दूधियों के दूध को चेक किया। मिलावटी होने पर 236 लीटर मिलावटी दूध को नाली पर बहा दिया। कार्रवाई से दूधियों में हड़कंप मच गया।
सीएफएसओ सुनील कुमार की अगुवाई में महेंद्र सिंह, महेश कुमार, आशीष गंगवार, बृजेश, एतीस कुमार, वीरेश पाल, हिमांशु सिंह, ज्योत्सना, सहरिश सादात, आकाश कुमार ने गुरुवार को शहर में छापामारी अभियान चलाया। टीम ने शहर के कई मोहल्लों में दूध की चेकिंग की। इस दौरान दूध में पानी की मिलावट मिली। कई दूधियों के डिब्बे में मक्खी मरी पड़ी मिली। सूंघने पर मिलावट आशंका जताई गई। जिसपर टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कुल 236 लीटर दूध सड़क और नाली में बहाकर नष्ट कर दिया। 236 लीटर दूध की कीमत 9500 रुपये बताई गई। टीम की कार्रवाई से कई दूधिए रास्ता बदलकर भाग निकले। सीएफएसओ सुनील कुमार ने बताया कि मिलावट की आशंका होने पर दूध मौके पर ही नष्ट किया जाएगा। ये अभियान आगे भी चलता रहेगा।
इनके दूध मिले मिश्रित
- मोहम्मद शाह इंदिरा चौक, मो. सुबहान पट्टीवाला कांठ, तौसीन गांगन तिराहा, कय्यूम गांगन तिराहा, शाहिद अली डबल फाटक दससराय, मो. अकरम संभल रोड करूला की पुलिया, बाबू पीएसी तिराहा, चंद्रपाल सिंह पीएसी तिराहा, राकेश कुमार गांगन तिराहा।