फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले में 14028 और बुजुर्गों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में अब 14028 नए और बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। शासन ने हाल ही में इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। अभी तक जिले में 37623 बुजुर्गोें को पेंशन मिल रही थी। इसी के साथ जिले में पेंशन पाने वाले बुजुर्गों की संख्या बढ़ कर 51651 हो जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए अभी भी आवेदन लिए जा रहे हैं। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिमाह एक हजार रुपये की पेंशन डीबीटी के माध्यम से प्रति तिमाही प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को मिल सके इसके लिए आवेदन के नियमों और पात्रता शर्तों को सरल बनाया गया है। प्रदेश के वे सभी बुजुर्ग जिनकी आयु 60 साल या उससे अधिक है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय 46080 और शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये से कम होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
बुजुर्गों को सरकारी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए सरकार ने आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कर आसान कर दी है। जो भी बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर कर जमा करना होगा। इसके लिए इंटरनेट कैफे जनसुविधा केंद्र या स्वयं ऑनलाइन आवेदन वेबपोर्टल https://sspv-up.gov.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें