फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की किशोरी बनी मां: 30 साल के दरिंदे ने की थी दरिंदगी, इस वजह से किसी को नहीं लगी गर्भवती है बेटी

Tue, 24 Feb 2026 09:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए उसकी फाइल तैयार कराकर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
14 साल की किशोरी ने दिया बेटी को जन्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद स्थित मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी से 30 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना में पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा जिस कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। सोमवार को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट कर आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी दरिंदगी की शिकार
पीड़िता के पिता ने मझोला के जयंतीपुर निवासी सरताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी बेटी घर में अकेली थी। परिवार के लोग बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी सरताज घर में घुस आया। उसने डरा धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 

इस वजह से नहीं दिखा किसी को पीड़िता का पेट
इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। जिससे वह गर्भवती हो गई लेकिन एनिमिया होने के कारण उसे देख कर गर्भवती होने की जानकारी परिवार वालों को नहीं लग सकी। कुछ दिन पहले पीड़िता को पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया तब उसके गर्भवती होने का पता चला। पूछताछ करने पर भी पीड़िता ने कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन

पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म
सोमवार को पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए उसकी फाइल तैयार कराकर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें