पद्मावत व अयोध्या एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट के मद्देनजर रेलवे अतिरिक्त कोच लगा रहा है। मुरादाबाद से गुजरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस व अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच लगाया जा रहा है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (14207-08) प्रतापगढ़-दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में तीन अक्तूबर से 20 नवंबर तक, (14205-06) अयोध्या-दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस में चार अक्तूबर से 19 नवंबर तक एक-एक स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। इससे कई यात्रियों के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे।