फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 1.4 करोड़ से ईंधनपुर नगला शिवमंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

Thu, 11 Dec 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम ईंधनपुर नगला स्थित प्राचीन शिव मंदिर को सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए एक करोड़ चार लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। बुधवार को इस उपलक्ष्य में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह का ग्राम ईंधनपुर नगला में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मंदिर समिति की ओर से विधायक को पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देते हुए भगवान शंकर की मूर्ति भी भेंट की गई। कार्यक्रम में विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के प्राचीन शिव मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए व्यापक योजनाएं चला रहा है जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों का जीर्णोद्धार, आधुनिक सुविधाओं का विकास, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है जिसके लिए विभिन्न मंदिरों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है ताकि उत्तर प्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जा सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले। इसी कड़ी में सबसे पहले कुंदरकी विधानसभा में शिव मंदिर ईधनपुर नगला को मेरे प्रस्ताव पर चयनित किया गया। इसके अलावा कई अन्य मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल सुंदरीकरण और विकास के लिए चयनित कराए हैं। विधायक ने कहा कि शिव मंदिर ईधनपुर नगला जिसे झारखंड पाताल फोर्ड मोटेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजदीप सिंह, मंदिर समिति प्रबंधक शिवलाल सैनी, सचिव धर्मेंद्र लाठर, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जाट महासभा भूरे सिंह फौजी, मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, विजय पाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, चरण सिंह, विवेक कश्यप, विपिन वाल्मीकि, ऋषभ सांगवान, सतीश चौधरी, सुनील लाठर, राकेश कश्यप, ज्योति वाल्मीकि, नन्हे सिंह, जयपाल सिंह, मुन्ना सिंह आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें