फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज के 1356 कर्मचारियों को मिलेगा 10 हजार रुपये बोनस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में ड्यूटी कर वापस लौटे परिवहन निगम के मुरादाबाद क्षेत्र के 1356 रोडवेज कर्मचारियों को प्रदेश सरकार द्वारा 10 हजार रुपये बोनस दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) ममता सिंह ने इस संबंध में सूची तैयार कर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद क्षेत्र के सभी आठ डिपो में चालक, परिचालक आदि समेत करीब तीन हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से कुंभ मेला के लिए लगाई गई बसों व अन्य व्यवस्थाओं में मुरादाबाद डिपो से 264, पीतलनगरी डिपो से 308, रामपुर डिपो से 173, बिजनौर डिपो से 205, नजीबाबाद डिपो से 159, धामपुर डिपो से 14, अमरोहा डिपो से 173 और चांदपुर डिपो से 60 कर्मचारियों समेत कुल 1356 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सरकार ने उनके इस योगदान को सराहते हुए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें