फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से 5 की मौत, 135 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संक्रमण की वजह से शुक्रवार को एक व्यक्ति और चार महिलाओं ने दम तोड़ दिया, जबकि 135 नए मामले सामने आए। अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2835 रह गई है।
विज्ञापन

नए 135 संक्रमित मामलों में साथ सात की रिपोर्ट एंटीजन के माध्यम से पॉजिटिव आई, जबकि पांच व्यक्ति ट्रुनेट के माध्यम से संक्रमित मिले। संक्रमित पाए गए व्यक्तियों में से 10 भगतपुर टांडा, 71 मुरादाबाद अर्बन, आठ ठाकुरद्वारा, 26 मुरादाबाद, आठ मुंढापांडे ब्लॉक से हैं। सिविल लाइंस निवासी 43 वर्षीय एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। शुक्रवार सुबह ज्यादा स्थिति बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। नागफनी निवासी 55 वर्षीय महिला को उपचार के लिए 18 मई को भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की देर रात में उनका निधन हो गया। मुगलपुरा निवासी 60 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती कराई गई थी, वहीं उन्होंने भी शुक्रवार दोपहर दम तोड़ दिया। कटघर निवासी 75 वर्षीय महिला को संक्रमण के कारण तबीयत ज्यादा खराब होने पर शुक्रवार की सुबह भर्ती कराया था, जहां शाम को उनका निधन हो गया। वहीं मझोला निवासी 70 वर्षीय महिला की भी कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें