फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक असुरक्षित घो षित, रेल संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली में मंगलवार सुबह ट्रैक असुरक्षित घोषित कर दिया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। जिसमें नौ यात्रीगाड़ी व बारह मालगाड़ियाें का संचालन बाधित हुआ। शाम पांच बजे ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पौने ग्यारह बजे बरेली के पीडब्ल्यूआई (पथ निरीक्षक) ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। कहा कि बरेली में लाइन नंबर तीन को असुरक्षित घोषित कर दी। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों को तहां तहां रोक दिया गया। जबकि कुछ ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से गुजारी गईं। शाम पांच बजे ट्रैक ठीक किया गया। इसके बाद रेल अफसरों ने ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद रेल संचालन के लिए हरी झंडी दे दी गई। जिसमें सियालदह जम्मूतवी हम सफर, अवध असम एक्सप्रेस, न्यू जलपाई गुड़ी उदयपुर एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें और बारह मालगाड़ियां लेट हो गईं। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें