मुरादाबाद।
कटघर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह ट्रैक के नीचे से मिट्ठी धंस गई। बराबर वाली लाइन से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन के चालक की नजर पड़ गई। उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को ठीक किया गया। मंगलवार सुबह नौ बजे लालकुआं आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन कटघर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। अचानक चालक की नजर बराबर वाले ट्रैक पर पहुंची। ट्रैक के नीचे से मिट्टी धंसी हुई थी। इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन बीच में ही रोक दी गई। ट्रैक के नीचे की मिट्टी को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया । ब्यूरो