फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1725 स्कूलों में लर्निंग आउटकम परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम की ग्रेडिंग परीक्षा बुधवार को मुरादाबाद जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में होगी। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के साथ ब्लाकवार सचल दस्ते गठित कर दिए हैं। दांग उच्च प्राथमिक स्कूल से मंगलवार देर शाम तक सभी ब्लाकों को प्रश्न पत्र, उत्तर पत्रक और छात्र इंफॉर्मेशन प्रारूप भेजे गए। प्रत्येक कक्षा में एक-एक प्रश्न पत्र दिया जाएगा। प्रश्नपत्र ब्लैकबोर्ड पर उतारा जाएगा और बच्चे उत्तर पत्रक में सवालों के क्रमांक से सही विकल्प चुनेंगे।
स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए पहली बार ग्रेडिंग की जा रही है। पूरे साल बच्चों को क्या पढ़ाया गया और उन्होंने कितना सीखा, इसकी परीक्षा होगी। सालाना परीक्षा में इसके अंक नहीं जुड़ेंगे। बच्चों के परीक्षाफल के आधार पर स्कूलों का मूल्यांकन हो सकेगा। परीक्षा बुधवार को होगी। कक्षा एक और दो के बच्चों की परीक्षा सुबह 10 बजे से 10.50 बजे तक होगी। कक्षा तीन की परीक्षा सुबह 10 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चलेगी। कक्षा चार और पांच की परीक्षा दोपहर एक बजे से ढाई बजे और कक्षा छह और सात की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे, कक्षा आठ की परीक्षा दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लाकवार सचल दस्ते बनाए गए हैं। ठाकुरद्वारा में नगेंद्र कुमार, मुरादाबाद ग्रामीण में प्रेमसुख गंगवार, भगतपुर में उमेंद्र त्रिपाठी, मूंढ़ापांडे में उमेंद्र त्रिपाठी, डिलारी में अरुण कुमार, छजलैट में मीना मनराल, बिलारी में भुवन प्रकाश, कुंदरकी में नगेंद्र कुमार और मुरादाबाद नगर में मीना मनराल को सचल दस्ता प्रभारी बनाया है। जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार के मुताबिक 1725 स्कूलों में हर कक्षा में एक प्रश्न पत्र दिया जाएगा। परीक्षक प्रश्नपत्र को ब्लैकबोर्ड पर उतारेंगे। जबकि प्रत्येक बच्चे को उत्तर पत्रक और छात्र इंफॉर्मेशन फार्मेट दिया जाएगा। उत्तर पत्रक एमओआर सीट की तर्ज पर बनाया है। इसमें चार विकल्प हैं। बच्चों को प्रश्नपत्र के क्रमांक से उत्तर पत्रक में सही विकल्प पर निशान लगाना होगा। मंगलवार को दांग स्कूल से सीलबंद प्रश्नपत्रों का ब्लाकवार वितरण हो गया है। ब्लाकों से प्रश्नपत्र एवं परीक्षा सामग्री स्कूलों को पहुंचाई जाएगी। परीक्षा के बाद उत्तर पत्रक सीलबंद कर ब्लाक कार्यालय में जमा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें