फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंतीपुर में मीटर फटा, मामा भांजी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में शुक्रवार शाम बिजली मीटर फटने से मामा भांजी झुलस गए। इस हादसे से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जयंतीपुर में जुम्मा का मकान है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे जुम्मा का पंद्रह वर्षीय बेटा बिलाल घर में मौजूद था। वह बिजली मीटर के पास खड़ा हुआ था। जबकि बिलाल की भांजी राहमीना भी पास में ही बैठी थी। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली मीटर फट गया। मीटर से निकली आग से बिलाल और बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। इस हादसे के बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आग से झुलसे बिलाल और बच्ची को जिला अस्पताल भिजवा दिया। मोहल्ले में बिजली लाइन पर काम चल रहा था। अचानक तेज वोल्टेज से बिजली कारण मीटर फट गया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी शहर में इसी तरह मीटर फट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें