जिला पंचायत के सदस्य पद की खाली हुई तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। तीनों सीटों के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। बुधवार आखिरी दिन सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन कराया। सर्वाधिक नामांकन वार्ड 16 से हुए हैं। 17 अगस्त को उप चुनाव होगा।
जिला पंचायत के वार्ड पांच, 13 और 16 सदस्य पद पर उप चुनाव कराया जा रहा है। वार्ड पांच सामान्य वर्ग और वार्ड 13 और 16 अन्य पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षित हैं। तीनों सीटों के लिए छह अगस्त को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक 42 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी, इनमें वार्ड पांच के लिए 13, वार्ड 13 के लिए नौ और वार्ड 16 के लिए 20 नामांकन पत्र बिके। बुधवार अपराह्न चार बजे नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि थी। सुबह 11 बजे से प्रत्याशी समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचने लगे।
दोपहर तीन बजे तक निर्वाचन कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। अपराह्न चार बजे तक तीनों सीटों पर 34 नामांकन हुए। इनमें वार्ड पांच से 11, वार्ड 13 से नौ और वार्ड 16 से 14 नामांकन पत्र जमा हुए। नामांकन पत्र खरीदने वाले आठ दावेदार नामांकन कराने नहीं पहुंचे। निर्वाचन अधिकारी एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि नौ अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच और दस अगस्त को नाम वापसी होगी। दस अगस्त को ही दोपहर तीन बजे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 17 अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 20 अगस्त को मतगणना की जाएगी।
वार्ड पांच (डिलारी)
- नसरीन फातमा
- सावेज
- जयवीर
- रामवती
- तफसुम बेगम
- विनीत
- काशिफ हुसैन
- मुस्तफा अली
- रितुराज
- सुमान
- सोमवीर
वार्ड 16 मुरादाबाद
- खेमपाल
- रुकसार
- जयवर्धन
- ओमवीर सिंह
- महशार
- मो अनस
- बाबू अली
- नवाब
- राविया खातून
- सरताज
- नाजमा
- मनोज सिंह
- तुलाराम
- काजल
वार्ड 13 मुरादाबाद
- नीरज
- अकीला
- कासिम
- महबूबा
- दशरथ
- भोले सिंह
- अजयपाल सिंह
- विनोद कुमार सैनी
- श्रवणा कुमार