फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, पौन दो घंटे रेल संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के मिरानपुर कटरा में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिससे अप लाइन पर पौने दो घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। रोजा से दूसरा इंजन मंगवाकर मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद ही ट्रेन संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मालगाड़ी मुरादाबाद की ओर आ रही थी। मिरानपुर कटरा के पास सुबह छह बजकर 20 मिनट पर मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन को स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो सका। जिसकी वजह से जय नगर से अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस एक घंटा बीस मिनट, रोजा बरेली पैसेंजर एक घंटे 20 मिनट और दो मालगाड़ियां एक घंटे चालीस मिनट रुकी गई। ट्रेनों के तहां तहां रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। दूसरा इंजन मंगवाकर मालगाड़ी आठ बजकर पांच मिनट पर रवाना की गई। इसके बाद ही ट्रेनों को रवाना किया। जबकि इकबालपुर के पास एक अन्य मालगाड़ी का इंजन फे ल हो गया। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और इंजन को ठीक करने के बाद आधे घंटे बाद रवाना गया। शुक्रवार सुबह हरिद्वार के पास वाहन की टक्कर से फाटक टूट गया। गेट मैन की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई और फाटक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें