मुरादाबाद। एक से 15 अगस्त पर अन्न पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें सर्वे करके प्रत्येक वार्ड में ऐसे परिवारों को तलाशा जाएगा, जिनकेपास खाद्यान्न का साधन नहीं ंहै। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से उनको खाद्यान्न वितरण की रणनीति तैयार की जाएगी।
किसी परिवार को अब फाके का सामना नहीं करना होगा। उनकेखाद्यान्न की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाएगी। एक से 15 अगस्त पर अन्ना पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमे ऐसे परिवारोंकी तलाश की जाएगी, जिनके यहां खाद्यान्न की पूर्ण व्यवस्था नहीं है। नगर निगम की टीम ऐसे परिवारों की तलाश कर उनकेसदस्यों के हिसाब से खाद्यान्न की जरूरत को समझा जाएगा। उसकेआधार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हर महीने अनाज की व्यवस्था की जाएगी। उनको इतना खाद्यान्न जरूर दिया जाएगा, जिससे भूखों न रहना पड़े। इस कार्य में नगर निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों को लगाया जाएगा और रिपोर्ट बनाकर पूर्ति विभाग को भेजी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिन परिवारों के पास खाद्यान्न की व्यवस्था नहीं है, उनकेलिए विभाग में राशन कार्ड बनाने का काम किया जाता रहता है। प्राथमिकता के आधार पर खद्यान्न का वितरण कराया जाता है। किसी परिवार को खाद्यान्न नहीं मिल रहा है या परिवार की यूनिट के हिसाब से कम मिल रहा है तो वह इसको नियमानुसार अपडेट करा सकता है।