फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 ईंट भट्ठे होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले की हवा को जहरीली बना रहे 77 ईंट भट्ठों पर बंदी की तलवार लटक गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट पर शासन ने इनको बंद कराने का आदेश जारी कर दिया है। अब डीएम के निर्देशन में टीम का गठन किया जाएगा। उसके बाद भट्ठों को बंद करा दिया जाएगा।
सूबे के 15 प्रदूषित शहरों में मुरादाबाद शामिल है। महानगर के साथ ही अब पूरे जिले की हवा दूषित होती जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मार्च में जिले की हवा के सैंपल लिए थे। हवा में जहरीला धुआं होने की पुष्टि हुई। ईंट भट्ठों के आसपास की हवा ज्यादा प्रदूषित मिली थी। उसके बाद भट्ठों की जांच की गई तो पाया कि यह पर्यावरण सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर के पास पर्यावरण की एनओसी भी नहीं थी। नोटिस जारी करने के बावजूद भट्ठा संचालकों ने न तो जवाब दिया और न ही भट्ठों के प्रदूषण को कम करने को कोई उपाय किया। उसके बाद 300 से ज्यादा ईंट भट्ठों की सूची शासन को भेजी गई थी। शुक्रवार को शासन ने इसकी पहली सूची जारी कर दी। सूची में जिले के 77 ईंट भट्ठे शामिल हैं। इनको तत्काल बंद कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। डीएम के निर्देशन में टीम गठित होने के बाद इनको सील करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की हवा को नुकसान पहुंचाने वाले और पर्यावरण मानकों का पालन न करने वाले ईंट भट्ठों को बंद कराया जाना है। शासन ने फिलहाल 77 भट्ठों की सूची प्राप्त हो गई है। इनको बंद करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान चलाया जाएगा।
- बीएस राजपूत, पर्यावरण वैज्ञानिक अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें