फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

173 दिन बाद मुरादाबाद में एक दिन में मिले 130 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर की रफ्तार बढ़ गई है। दैनिक मामलों में गुरुवार को मुरादाबाद में 173 दिन का रिकॉर्ड टूटा। 17 अक्तूबर के बाद से गुरुवार को पहली बार सौ से अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए। गुरुवार को एक दिन में 130 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें से 28 मरीजों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि संक्रमण से हालात खराब हो रहे हैं। अब लोगों को बिना किसी कार्य के घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।दूसरी लहर से मुरादाबाद के हालात भी खराब होते जा रहे हैं। गुरुवार को आरटीपीसीआर की जांच के माध्यम से 113 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 17 लोगों में एंटीजन की जांच के माध्यम कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रामगंगा विहार कालेनी से 11 मरीज और कानून गोयान मोहल्ला में आठ मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कानून गोयान में एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं। सीएचसी मूंढपांडे में छह व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कोतवाली, सिविल लाइंस, बुद्धि विहार, किसरौल के मरीज भी हैं। चिकित्सकों के अनुसार रामगंगा विहार निवासी एक महिला अपने परिजनों के साथ गोवा से लौटी है। इसके बाद उसने गला खराब होने की वजह से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं, गैलेक्सी अपार्टमेंट निवासी एक व्यक्ति मथुरा-वृंदावन घूमने गए थे। वहां से लौटे तो उन्हें बुखार की शिकायत होने लगी। गुरुवार को उनमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस का एक कर्मचारी पॉजिटिव
सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी गुरुवार को कोरोना संक्रमित मिला। बताया जाता है कि कर्मचारी सैंपल लेने का कार्य करता है। इससे पहले भी वह पिछले वर्ष मई माह में कोरोना संक्रमित हो चुका है। टीकाकरण अभियान में कर्मचारी को टीका भी लग चुका है। इसके बाद गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
17 अक्तूबर के बाद कम होने लगी थी संख्या
संक्रमण की पहली लहर में अक्तूबर माह तक बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले मिल रहे थे। 17 अक्तूबर को 104 मरीज मिले थे और एक महिला की मौत हुई थी। इसके बाद 19 अक्तूबर को 98 संक्रमित और दो की मौत हुई थी। 20 अक्तूबर को 51 मरीज और एक मौत, 21 अक्तूबर को 51 संक्रमित और एक मरीज की मौत हुई थी। 24 अक्तूबर को 59 मरीज मिले थे। इसके बाद से संक्रमित मिलने वालों की संख्या में कमी आना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

हमारा पहला प्रयास है कि यदि किसी मरीज को भर्ती होने की आवश्यकता हो तो उसके लिए परेशानी न हो। गुरुवार तक 28 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद में संक्रमण के बहुत ज्यादा केस मिलने लगे हैं। तत्काल लोगों को घरों में रहने की जरूरत हैं। वह घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। खुद को सैनिटाज करते रहें और शारीरिक दूरी का जरूर पालन करें।
विज्ञापन

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें