फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडल में शिक्षा से जुड़े 13 हजार एनजीओ...फिर भी 29 फीसदी बच्चे ही गए प्री स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल में 44734 स्वयंसेवी संस्थाएं (एनजीओ) हैं। इनमें 13 हजार से ज्यादा एनजीओ शैक्षणिक कार्यों के नाम पर पंजीकृत हैं। बावजूद इसके मंडल के 2 से 4 साल के करीब 29.58 फीसदी बच्चे ही प्री स्कूल पहुंच पाते हैं। वहीं 15 से 49 साल की करीब 64 प्रतिशत किशोरियां और महिलाएं पढ़ाई की 10 साल की अवधि भी पूरी नहीं कर पाती हैं। इसका खुलासा नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 (एनएफएचएस) की रिपोर्ट में हो चुका है।
विज्ञापन

सहायक निबंधक फर्म सोसायटी चिट्स कार्यालय मुरादाबाद के आंकड़ों के मुताबिक मंडल में करीब 44734 एनजीओ पंजीकृत हैं। मुरादाबाद जिले में सबसे ज्यादा करीब 15209 एनजीओ रजिस्टर्ड हैं। एनजीओ की संख्या में बिजनौर दूसरे नंबर पर है। यहां करीब 10289 एनजीओ काम करते हैं। अधिकांश एनजीओ पंजीकरण कराने का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न सामाजिक कार्य बताते हैं। इनमें शैक्षणिक कार्यों वाले एनजीओ की संख्या 13 हजार से ज्यादा हैं।
औसतन हर तीसरा एनजीओ शैक्षणिक कार्य करने के लिए पंजीकृत है। लेकिन अधिकांश एनजीओ रजिस्ट्रेशन के बाद अपने उद्देश्य से भटक जाते हैं। उनकी सक्रियता पंजीयन तक ही सीमित रहती है। जबकि अपने बाॅयलाज में एनजीओ के गठन में बिंदुवार 15 से 20 उद्देश्य बताए जाते हैं। इतने एनजीओ होने के बाद भी एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट में मंडल की स्थिति बेहतर नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक 29.58 बच्चे (2 से 4 वर्ष तक) प्री स्कूल का मुंह देख पाते हैं। करीब 70 फीसदी बच्चे प्री स्कूल नहीं जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं 35.58 फीसदी किशोरियां और महिलाएं (15 से 49 वर्ष तक) ऐसी हैं जिनकी पढ़ाई की अवधि दस साल या उससे अधिक हैं। इस आयुवर्ग की करीब 65 फीसदी किशोरियों और महिलाओं की पढ़ाई की अवधि दस साल कम है। किसी की पांचवीं के बाद पढ़ाई छूट गई कोई आठवीं के बाद स्कूल नहीं गया।
000
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 रिपोर्ट में मंडल के जिलों की स्थिति
जिला

प्री स्कूल जाने बच्चों की संख्या (2-4 वर्ष)
10 या उससे अधिक साल तक पढ़ाई करने वाली किशोरियां-महिलाएं
मुरादाबाद

26.9





40.0



अमरोहा


35.0





41.4



रामपुर


19.4





31.8



संभल


23.4





23.9



बिजनाैर

43.2





40.8



औसत


29.58





35.58
000

मंडल में करीब 44734 एनजीओ पंजीकृत हैं। एनजीओ के रजिस्ट्रेशन के पीछे सभी का अलग-अलग उद्देश्य होता है। इसमें 25 से 30 फीसदी एनजीओ शैक्षणिक कार्य के लिए पंजीकृत हैं। - आनंद विक्रम सिंह, सहायक निबंधक, फर्म सोसायटी चिट्स कार्यालय मुरादाबाद
000
एनजीओ के मुख्य उद्देश्य
- प्राथमिक शिक्षा स्तर से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा के लिए स्कूल-कॉलेज की स्थापना और उसका प्रबंधन कर संचालन करना।
शिक्षाविदों की गोष्ठियां आयोजित कर सरकार को उनसे अवगत कराना, उन सभी साधनों का क्रियान्वयन करना जिससे शिक्षा का प्रचार संभव हो। शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन देना है।
- समाज के सभी धर्मों व जातियों के पिछड़े, अनुसूचित, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए आवासीय, विद्यालयों, छात्रावासों, संग्रहालयों, वाचनालयों, वृद्धाश्रम की स्थापना। साथ ही उनका चतुर्मुखी विकास करना।
- विद्यार्थियों को सुशील, चरित्रवान व स्वावलंबी बनाने के लिए छात्रावास स्थापित करना व व्यवस्था करना।
- छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकालय, वाचनालय की स्थापना करना और शिक्षित बेरोजगार कामगार युवक-युवतियों व छात्र-छात्राओं के विकास के लिए कंप्यूटर एवं टाइप प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना।
विज्ञापन

- अल्पसंख्यक मुस्लिम छात्र-छात्राओं को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना, शिक्षा संस्थाएं खोलना।
- गरीब छात्रों के लिए सहयोग प्रदान करना और उनको शिक्षा संबंधित पाठ्य सामग्री निशुल्क उपलब्ध करना।-
विद्यालयों में मिड-डे मील की योजना के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें