फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समझौता न करने पर दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के पिता व भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सात वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में समझौता न करने पर आरोपियों ने पीड़िता के पिता और चचेरे भाई को जमकर पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 19 नामजद समेत 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि दो अगस्त 2024 को उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ यासिर ने छेड़खानी और दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही विवेचना के बाद आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया।
आरोप लगाया कि आरोपी के पिता इकराम, भाई कादिर व ताऊ इस्लाम आदि समझौते के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। मामले में समझौता न करने पर आरोपियों ने 20 सितंबर 2025 को घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में भी यासिर नामजद है। आरोप है कि दो अगस्त 2026 की रात यासिर अपने भाई इस्लाम, कादिर व इकराम, उवैश, रिहान, उसका भाई शामी, फैजान व उसका भाई अदनान, नादिर, सुलेमान, उसका भाई उस्मान व सुल्तान, बेटा अयान, हाशिम, इश्तियाक, मुख्तार, तौफीक, अनीस और 4-5 अज्ञात ने पीड़िता के पिता व चचेरे भाई को घेरकर समझौते का दबाव बनाया। इनकार करने पर दोनों को डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता के पिता को गंभीर हालत में कांठ रोड एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर तीन दिन बाद सीओ को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर 19 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मारपीट, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस विवेचना के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें