मुरादाबाद। यूक्रेन में बिगड़े हालात के बाद वहां फंसे लोगों को भारत लाने के प्रयास सरकार के बीच जिले के 13 और लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना रविवार प्राप्त हुई है। इसी के साथ जिला प्रशासन के पास यूक्रेन में फंसे लोगों की संख्या बढ़ कर 40 हो गई है। कलक्ट्रेट में खोले गए कंट्रोल रूम की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह ने रविवार यूक्रेन में फंसे आठ लोगों के परिवार के लोगों से बातचीत की तथा फंसे लोगों को लाने के किए जा रहे शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों आदि के बारे में भी जानकारी दी।
यूक्रेन के बिगड़े हालात के बीच जिले के भी कई लोग वहां फंसे हुए हैं। उनके परिवारों की पीड़ा सुन कर उसे शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा शासन-प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे लोगों को लाने की तैयारी आदि की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कलक्ट्रेट में यूक्रेन आपातकाल कंट्रोल रूम हेल्प डेस्क खोली गई है। राहत आयुक्त कार्यालय, राज्य स्तर पर खोले गए कंट्रोल रूम आदि के माध्यम से शनिवार तक जिले के 27 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली थी।
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि रविवार को जिले के 13 और लोगों कांठ निवासी शाकिब साजिद, ठाकुरद्वारा निवासी अर्पित शर्मा, अगवानपुर निवासी विजयपाल सिंह, मुगलपुरा निवासी हुसैन, लाजपतनगर निवासी कुशाल भारद्वाज, करूला निवासी औरंगजेब, कांठ रोड निवासी सारी गोयल, मूंढापांडे निवासी मोहम्मद फिरोज, ठाकुरद्वारा निवासी सीमा अजीजी, हरथला निवासी नाज जाबिर, ठाकुरद्वारा रितिक राजपूत, चक्कर की मिलक निवासी अमान अहमद, आजाद नगर निवासी शकीबुल इस्लाम के भी यूक्रेन में फंसे होने की प्राप्त हुई है। एडीएम ने बताया कि इस तरह कंट्रोल रूम को अब तक जिले के 40 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिल चुकी है।