फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के छह सदस्य कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए साल के पहले दिन एक परिवार ही परिवार के छह सदस्यों समेत 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में छह साल की मासूम और 70 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। पॉजिटिव में राजकीय संप्रेक्षण गृह के दो किशोर भी हैं। हालांकि एंटीजन टेस्ट में कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

केवल साल बदला है, लेकिन कोरोना ने अपनी चाल ऐसी ही बना रखी है। लगातार जिले में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। 2021 के पहले ही दिन 13 संक्रमित और पाए गए। इसमें शहर के पॉश कालोनी के एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। इस परिवार के संक्रमितों में छह साल की मासूम और 70 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय संप्रेक्षण गृह के दो किशोर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जिले में 1033 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11695 हो गई है। हालांकि 11207 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। शुक्रवार को स्वस्थ होने पर 41 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अभी 257 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें