मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र से 12वीं की छात्रा अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि स्कूल के पास से ही उसकी बेटी का कुछ लोग अपहरण कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बिलारी क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा गलशहीद क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 25 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे घर से स्कूल गई थी, लेकिन फिर नहीं लाैटी। शाम तक घर न आने पर परिजन तलाश में जुट गए। उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो बंद मिला। स्कूल में पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता का कहना है कि बाद में पता चला कि स्कूल के पास से ही कुछ लोग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गए हैं। ब्यूरो