फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दिवस में सवा सौ करोड़ की सौगात 

Thu, 25 Jan 2018 02:15 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी दिवस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सर्वेश सिंह और महापौर विनोद अग्रवाल ने 125 करोड़ रुपये की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिले में पांच जीआईसी, 50 आंगनवाड़ी केंद्रों और 10 सड़कों का लोकार्पण किया गया है। पंचायत भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद सांसद सर्वेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में जितने विकास कार्य हुए हैं इतने कार्य आजादी के बाद से कभी नहीं हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान मुरादाबाद में आठ बिजलीघर, 1055 गांवों का विद्युतीकरण, 650 करोड़ रुपये की लागत से 13 सड़कें, उज्जवला गैस कनेक्शन, रेलवे ब्रिज और स्मार्ट सिटी की सौगत मुरादाबाद को मिली है। 1832 करोड़ रुपये की लागत के रिंग रोड की स्वीकृति भी हो चुकी है। जिस पर कार्य शीघ्र शुरू होगा। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों की उन्नित के लिए कार्य कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, सुरक्षा समेत हर बुनियादी मुद्दे पर सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे पहले सांसद और मेयर ने मिलकर 73.10 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।


इसमें 15.9 करोड़ रुपये की लागत से गृह विभाग के 12 कार्य, 14.62 करोड़ रुपये की लागत से सीएनडीएस के पांच विकास कार्य, 1.94 करोड़ रुपये की लागत से जिला पंचायत के 15 कार्य, 35.4 करोड़ रुपये की लागत के जिला उद्योग विभाग के तीन कार्य मुख्य रूप से शामिल थे। 23.66 करोड़ रुपये की लागत के 22 विकास कार्यों का शिलान्यास भी हुआ। 
विज्ञापन


यूपी दिवस के मौके पर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत पंचायत भवन परिसर में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी। जिसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सलिता सिंह, मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह, डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ सी इंदुमति, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार ‘चुन्नू’ एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें