मुरादाबाद। आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ स्वास्थ विभाग ने आशंकित लोगों के साथ रेंडम सैंपलिंग बढ़ा दी है। शुक्रवार को 123 लोगों के सैंपल हुए। 68 टीमों ने घरों में जाकर 15825 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जनपद में अब तक 119951 घरों में 576778 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि गलशहीद के कोरोना पॉजिटिव सब्जी विक्रेता के परिवार एवं नजदीकी संपर्क में आए 20 लोगों को चिह्नित कर उनके सैंपल लिए गए। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट और कोविड 19 एल-1 से तीन-तीन, आइसोलेशन वार्ड से एक, पुलिस स्टाफ से 11, स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के 11, साईं अस्पताल से छह, शिरडी अस्पताल से दो, कॉसमॉस से एक और टीएमयू से सात सैंपल हुए। जेल से 48, हिमगिरी निवासी संक्रमित रेस्त्रां संचालक के संपर्क में आए सात लोगों और नवाबपुरा से एक, बरबलान से दो सैंपल हुए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 68 टीमों ने 3239 घरों में जाकर 15825 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जनपद में अब तक 119951 घरों में 576778 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।