फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा अभियान में मात्र चार बच्चों का दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आउट ऑफ स्कूल चिह्नित बच्चों के सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने के लिए संचालित शारदा अभियान की हवा निकल गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से मुरादाबाद मंडल में शारदा अभियान में मात्र मात्र चार बच्चों का दाखिला हुआ है। राज्य परियोजना निदेशक ने मंडल के सभी बीएसए को कड़ी फटकार लगाई है। निदेशक ने आउट आफ स्कूल चिह्नित बच्चों के नामांकन संबंधित विवरण शारदा साफ्टवेयर पर डाटा इंट्री करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत हर साल स्कूल चलो अभियान संचालित होता है। शैक्षिक सत्र 2019-2020 में अभियान को शारदा नाम दिया गया। अभियान में मंडल में स्कूल नहीं जाने वाले छह साल से 14 साल की उम्र के 4491 बच्चे चिह्नित किए गए। चिह्नित बच्चों को एक अप्रैल से 20 अप्रैल तक नजदीकी सरकारी स्कूलों में दाखिला कराया जाना था। ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तर पर नामांकित बच्चों की शारदा साफ्टवेयर में 30 अप्रैल तक डाटा इंट्री होनी थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान में रुचि नहीं ली, जिसके चलते चिह्नित बच्चों का नामांकन नहीं हो सका है। इसके पीछे अधिकारियों ने शिक्षकों की लोकसभा चुनाव की ड्यूटी बताया है।
राज्य परियोजना निदेशालय ने शारदा अभियान में नामांकित बच्चों की जिलेवार सूची जारी की है। मुरादाबाद मंडल में बिजनौर को छोड़कर किसी भी जिले ने नामांकित बच्चों की शारदा साफ्टवेयर में डाटा इंट्री दर्ज नहीं की है। बिजनौर में भी मात्र चार बच्चों की इंट्री है। निदेशक ने कहा कि शारदा अभियान शासन की प्राथमिकता में शामिल है। शारदा पोर्टल पर समीक्षा हो रही है। बावजूद इसके अधिकारियों की लापरवाही और रुचि नहीं लेने से अभियान की स्थिति अत्यंत खेदजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में चिह्नित एवं नामांकित बच्चे
------------------------------
जिला चिह्नित बच्चे नामांकन
संभल 2046 0
मुरादाबाद 924 0
अमरोहा 657 0
रामपुर 511 0
बिजनौर 353 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें