मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को शताब्दी और जम्मूवती एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिस कारण ट्रेनें खड़ी हो गई। दूसरे इंजन लगाने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गईं। जन शताब्दी ट्रेन गुरुवार सुबह नई दिल्ली से देहरादून जा रही थी। बालीखेड़ी में ट्रेन का इंजन जवाब दे गया। जिस कारण ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी देने के साथ ही इंजन स्टार्ट कराने का प्रयास किया, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इसके अलावा कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस का इंजन नगीना में फेल हो गया। ये ट्रेन भी रुक गई। चालक और गार्ड ने इंजन ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की। ब्यूरो