मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शनिवार सुबह दून एक्सप्रेस ट्रेन को बिना सिगनल के दौड़ा दिया गया। गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ। इसकी जानकारी से रेलवे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने चालक और सहायक चालक को ट्रेन से उतरवा लिया। इसके बाद उनकी जगह दूसरा स्टाफ भेजा गया। डीआरएम ने चालक और सहायक चालक को सह चालक को निलंबित करने के साथ ही इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
दून एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को देहरादून से हावड़ा के लिए जा रही थी। ट्रेन करना और मसीत के बीच से गुजर रही थी। यहां ट्रेन को रेड सिगनल दिया गया था। ट्रेन पर चालक उमेश बाबू शर्मा और सह चालक शशांक कुमार थे। चालक ने रेड सिगनल होने के बाद भी ट्रेन दौड़ा दी। रेलवे स्टेशन पर लगे सिस्टम में ट्रेन की रिकार्डिंग हो गई। ट्रेन का इंजन सिगनल पार कर चुका था। इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में गई। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद चालक उमेश बाबू शर्मा और सह चालक शशांक कुमार को ट्रेन से उतार लिया गया। इसकी जगह दूसरा स्टाफ भेजा गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि चालक और सह चालक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच कमेटी ने इस मामले में चालक सह चालक और रेलवे स्टेशन मास्टर व गार्ड के बयान दर्ज किए गए हैं।