फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर केबिन में आग से पंद्रह मिनट रेल यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पॉवर केबिन में आग लगने की वजह से पंद्रह मिनट तक जंक्शन पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। इसकी वजह से नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस 20506 समेत दो माल गाड़ियों को आउटर में खड़ा रखना पड़ा। सही समय पर जानकारी मिलने की वजह से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जंक्शन पर बने पॉवर केबिन पर रविवार सुबह 11.40 बजे स्टाफ ने इंजीनियरिंग और मेडिकल विभागों को आग लगने की जानकारी दी। पॉवर केबिन के बुश में आग लगने की बात सामने आई। स्टाफ में हड़कंप जैसी स्थिति के बीच बचाव के लिए स्टाफ पहुंच गया। फायर इंस्टीग्यूशर सिलिंडर का उपयोग करके आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। सही समय पर जानकारी मिलने की वजह से बड़ा हादसा बच गया। पॉवर केबिन में आग लगने की वजह से पंद्रह मिनट के लिए रेलवे यातायात प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें