फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की सालाना परीक्षा 16 से होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों की सालाना परीक्षा की तिथि शुक्रवार को जारी हो गई है। परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होंगी और 26 मार्च को खत्म होंगी। परीक्षाएं दो पाली में होंगी। पहली पाली सुबह सवा नौ बजे से ग्यारह बजे और दूसरी दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चलेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पारदर्शिता से परीक्षाएं कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

18 मार्च को पहली पाली में कक्षा छह से 8वीं तक के बच्चों की कृषि एवं गृह शिल्प विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से 8वीं तक के बच्चों की खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी। 19 मार्च को सुबह की पाली में कक्षा तीन से पांच तक कला एवं कक्षा छह से 8वीं तक के बच्चों की कक्षा एवं संगीत की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा एक से पांच तक हिंदी मौखिक एवं कक्षा छह से 8वीं तक पर्यावरणीय अध्ययन का पेपर होगा।
23 मार्च को सुबह की पाली में कक्षा दो और तीन की की गणित लिखित, कक्षा चार और पांच की गणित की लिखित एवं मौखिक और कक्षा छह से 8वीं तक की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 25 मार्च को सुबह की पाली में कक्षा दो की अंग्रेजी, कक्षा तीन से पांचवीं तक उर्दू और संस्कृत का पेपर होगा। जबकि कक्षा छह से 8वीं तक विज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर की पाली में कक्षा एक की गणित, कक्षा दो की अंग्रेजी, कक्षा तीन से 5वीं तक संस्कृत एवं उर्दू और कक्षा छह से 8वीं तक अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 26 मार्च को पहली पाली में कक्षा तीन से पांचवीं तक अंग्रेजी लिखित एवं मौखिक और कक्षा छह से 8वीं तक के बच्चों की हिंदी और दोपहर की पाली में कक्षा तीन से पांचवीं के बच्चों की हमारा परिवेश की लिखित एवं मौखिक और कक्षा छह से कक्षा आठ के बच्चों की संस्कृत एवं उर्दू की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण देवेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा एक की मौखिक परीक्षा 50 अंक की होगी। कक्षा दो और तीन की लिखित एवं मौखिक परीक्षा 25-25 अंकों की होगी। कक्षा चार और 5 की लिखित परीक्षा 35 अंक और मौखिक 15 अंकों की होगी। कक्षा छह से 8वीं तक की लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें