फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आईएफटीएम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से चार दिवसीय उप्र स्टेट फर्स्ट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि कुलाधिपति राजीव कोठीवाल और एसपी आर उदय शंकर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

अतिथियों ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया। पहले दिन गुरुवार को प्रथम और द्वितीय राउंड के मैच खेले गए। आगरा के विकास आनंद ने सहारनपुर के अक्षित कुमार को 30-14, बरेली के जुनैद अंसारी ने फैजाबाद के पार्थ शर्मा को 30-14, आगरा के विवेक कुमार ने मेरठ के अंकित को 30-23, जौनपुर के हर्षित सोनी ने हाथरस के नितिन सिंह को 30-19, रामपुर के मोहम्मद दाऊद गुल ने मुजफ्फरनगर के अजीत यादव को 30-8, यूपीबीए के हिमांशु ने बरेली के दीपक शर्मा को 30-27, फैजाबाद के तपेश शुक्ला ने झांसी के आदित्य राज को 30-18, एनईआर के सोहित हुड्डा ने जौनपुर के अंकुश कुमार को 30-12, अलीगढ़ के सूजल वार्ष्णेय ने सोनभद्र के आयुष गोयल को 30-11 से हराया। इलाहाबाद के वीरेंद्र कुमार ने मुरादाबाद के अक्षित गुप्ता को 30-16 से, अभ्यांस सिंह ने गुलशन सिंह को 30-6, प्रद्युम्न साहू ने रोहित शर्मा को 30-17, प्रतीक श्रीवास्तव ने विशाल को 30-23, राहुल शाह ने जतिन गांधी को 30-16, शिवांश सिंह ने अनमोल विश्नोई को 30-27, हर्षित सिंह कुशवाहा ने सागर विश्वकर्मा को 30-29, सिद्धार्थ ने आदित्य गुप्ता को 30-13, हिशम अजीज ने शशांक गुप्ता को 30-10, विवेक गुप्ता ने हेमंत कुमार को 30-13 से शिकस्त दी। डबल्स वर्ग में हर्षित सिंह कुशवाह और हर्षित सूरी ने गुलशन सिंह और नितिन सिंह को 30-17, कार्तिक और सुधांशु ने रोहन वर्मा और विकास आनंद ने 30-25, कन्हैया सिंह और किशन सिंह ने मनीष गौतम और शुभम आनंद को 30-25, अगम तोमर और दक्ष गौतम ने अंकित और सुमित को 30-25 अंकों से हराया। इस दौरान सचिव सतीश शर्मा, विपिन गुप्ता, मनीष भट्ट, आनंद मोहन गुप्ता, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें