मुरादाबाद।
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेेक लगा दिया। जिससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड में मुसाफिर ट्रेनों के इंतजार में रेलवे स्टेशनों पर ही ठिठुरते रहे। गुरुवार को मंडल में 45 ट्रेनें विलंब से चलीं हैं। गुरुवार को अवध असम साढ़े बारह घंटे, जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटे पचास मिनट, हरिद्वार जबलपुर एक्सप्रेस सात घंटे बीस मिनट, अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे बीस मिनट, गंगा सतलुज एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस पांच घंटे, गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस पांच घंटे, अर्चना एक्सप्रेस पंद्रह घंटे, जलियावाला बाग एक्सप्रेस दो घंटे 41 मिनट विलंब से मुरादाबाद पहुंचीं। इसके अलावा सुल्तानपुर से अहमदाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आठ घंटे लेट आई। इन के अलावा भी तमाम गाड़ियां घंटों विलंब से पहुंचीं।