बिलारी। हिंदू जागरण मंच की शनिवार की शाम को नगर में कैंप कार्यालय पर हुई संगठन विस्तार बैैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में थानावार संयोजक भी बनाए गए।
बैठक में हिंदू जागरण मंच मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल ने हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी की घोषणा की। जिसमें सुमित टंडन को जिला उपाध्यक्ष और नगर प्रभारी के अलावा सुदीप चौधरी और राहुल चौधरी को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। कपिल चौधरी, विकास गुप्ता और प्रेम कश्यप को जिला मंत्री बनाया गया। बिलारी में नगर अध्यक्ष आकाश गुप्ता और महामंत्री ठाकुर मनोज कुमार सिंह तथा युवा का नगर अध्यक्ष रोहित चंद्रा और महामंत्री रंजीत सिंह को बनाया गया। अध्यक्षता मेरठ प्रांत से आए मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल ने की। बैठक में कुलदीप शर्मा, जिला महामंत्री सिद्धार्थ शेखर, जिला प्रचार प्रमुख तेजभान सिंह राघव, संपर्क प्रमुख प्रेमशंकर यादव, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता और नरेश यादव आदि रहे।