फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर जवाब दे गया मालगाड़ी का ‘सारथी’

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुराने इंजन मालगाड़ी और ट्रेनों का बोझ नहीं खींच पा रहे। इंजन फेल होने से जहां तहां मालगाड़ी व यात्री गाड़ियों के रुकने से दूसरी ट्रेनों के संचालन भी बाधित हो रहा है। शुक्रवार को पांच ट्रेनों के इंजन फेल हुए थे। शनिवार को फिर एक मालगाड़ी का इंजन जवाब दे गया। मछरिया रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी हो गई। एक घंटे बाद दूसरा इंजन मंगवाकर मालगाड़ी रवाना की। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।
शनिवार सुबह मालगाड़ी मुरादाबाद से आगरा की ओर जा रही थी। मछरिया रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन जवाब दे गया। जिससे मालगाड़ी के पहिये थम गए। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो पाया। करीब एक घंटे बाद नौ बजे दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया था। दूसरा इंजन लगाकर मालगाड़ी रवाना की गई।
विज्ञापन


पुराने इंजनों में लगा दिया कंप्यूटर सिस्टम
मुरादाबाद। इंजन किसी भी पार्ट्स में खराबी पकड़ने के लिए सेंसर लगा दिए हैं। इंजन के किसी पार्ट्स में खराबी आती है तो कंप्यूटर पर उसकी जानकारी मिल जाती है। पुराने इंजनों में कंप्यूटर लगा दिए है। लेकिन इंजनों में एसी नहीं लगा गए। जिस कारण गर्मी के कारण पूरा कंप्यूटर सिस्टम फेल हो जाता है। हालांकि नये इंजनों में एसी लगा हुआ है। पुराने इंजनोें में ही ज्यादा दिक्कत आ रही है। 25 से 30 साल पुराने इंजन मालगाड़ी और यात्री गाड़ी का बोझ खींच रहे हैं।
विज्ञापन

----
इस तरह बाधित होता है ट्रेनों का संचालन
मुरादाबाद। मालगाड़ी या यात्री गाड़ी का इंजन फेल होने पर उसके पीछे चलने वाली अन्य सभी गाड़ियाें की चाल पर प्रभाव पड़ता है। दूसरी मालगाड़ी या यात्री गाड़ी का इंजन काटकर इस ट्रेन में जोड़कर आगे बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें