बिलारी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने क्षेत्र के कई ग्रामों में गुरू दक्षिणा कार्यक्रम चलाया। ग्राम फतेहपुर नत्था, सफीलपुर, आरीखेड़ा, विजयपुर और समसपुर, आदि ग्रामों में पहुुंचे आरएसएस कार्यकर्ताओं ने संघ के भगवा ध्वज का पूजन किया। बाद में कुछ ग्रामीण नए कार्यकर्ता के रूप में भी आरएसएस से जुड़े। आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद मिश्र ने बताया कि सह गुरू दक्षिणा कार्यकम 15 जुलाई से शुरू हुआ है जो आगामी 29 जुलाई तक चलेगा। मिश्र ने कहा कि गुरू दक्षिणा कार्यक्रम में चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण, समाज से ऊंच-नीच का भेद खत्म करने आदि विषयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। फतेहपुर नत्था गांव में कार्यक्रम की शुरूआत में आरएसएस के ध्वज का पूजन किया गया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा हरिदास पुजारी ने की।