फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरी पैसेंजर और मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजर गईं। गनीमत रही कि मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के पहिये पटरी से नहीं उतरे। चालकों ने झटके महसूस करने पर कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर बुंदकी स्टेशन से मालगाड़ी गुजरी तो चालक को झटका लगा। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके ट्रैक की मरम्मत की। जिसकी वजह से एक एक्सप्रेस और दो मालगाड़ी बीच में ही रुकी रहीं। इसके अलावा नेरी के पास सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल में दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें